Swedish names for boys : आप अपने बच्चे के लिए इंडिया के ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर नामों को चुन सकते हैं। हिंदी भाषा के अलावा और भी कई भाषाओं के नामों को पंसद किया जाता है। आप अपने बच्चे के लिए स्वीडिश भाषा के लोकप्रिय नामों को भी चुन सकते हैं।
Swedish names for boys
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ पॉपुलर स्वीडिश नामों के बारे में बता रहे हैं। इन नामों के साथ-साथ इनका मतलब भी बताया गया है। इस लिस्ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, आप उसे चुन सकते हैं।
कोनान : यह बेबी बॉय का एक स्वीडिश नाम है। कोनान नाम का मतलब होता है लीडर, नेता, ऊंचा, महान प्रमुख। इस नाम को देकर आप अपने बच्चे में इस नाम से जुड़े गुणों को डाल सकते हैं।
एंजल : यह नाम बेबी गर्ल के लिए है और इंडिया में भी इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है। एंजल नाम का मतलब होता है भगवान का दूत, देवदूत और मैसेंजर। यह नाम आपकी बेटी पर बहुत जचेगा।
रॉनी : यह नाम लड़कों के लिए है। रॉनी नाम का मतलब होता है मददगार, अच्छे निर्णय के साथ नियम, परामर्श शक्ति, ऊंचा, स्वर्ग में, सच्ची छवि और समझदार शासक। अपने बेटे के लिए आप इस नाम को चुन सकते हैं।
लुईस : लुईस नाम स्वीडिश ही नहीं बल्कि अंग्रेजी भाषा से भी है। लुईस नाम का मतलब होता है मशहूर, प्रसिद्ध योद्धा, युद्ध में प्रसिद्ध, प्रसिद्धि और युद्ध, लड़ाकू और योद्धा। अगर आपको अंग्रेजी नाम पसंद हैं, तो आप लुईस नाम को चुन सकते हैं।
गीना : अगर आपकी बेटी का नाम ‘ग’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे गीना नाम दे सकते हैं। गीना नाम का मतलब होता है शुद्ध, शक्तिशाली महिला, शांत लहर, प्रकाश की रानी और स्वच्छ।
शिआ : बेटी का नाम ‘श’ अक्षर से निकलने पर आप उसे शिआ नाम दे सकते हैं। शिआ नाम का मतलब होता है चमकदार, बेदाग और दुआ। यह प्यारा-सा नाम आप अपनी नन्हीं-सी परी को दे सकते हैं। Latin Baby name
सबरीना : आप अपनी बेटी के लिए इस स्वीडिश नाम को चुन सकते हैं। सबरीना नाम का मतलब होता है सीमा से, तलवार की तरह, सेवर्न नदी का नाम, कैक्टस फल, एक वेल्श नदी का नाम, साइप्रस से, राजकुमारी और सफेद गुलाब।
वैलेंटिना : यदि आपकी बेटी का नाम ‘व’ अक्षर से निकला है तो आप उसे वैलेंटिना नाम दे सकते हैं। इंग्लिश लोग वैलेंटिना नाम का बहुत इस्तेमाल करते हैं। वैलेंटिना नाम का है आवाज, मजबूत और स्वस्थ एवं बहादुर।