Lord brahma names for your baby : कई लोग अपने बच्चों को भगवान के नामों पर नाम देना चाहते हैं। आपने अब तक बच्चों के लिए भगवान कृष्ण या भगवान राम या भगवान शिव के अनेक नामों के बारे में सुना होगा लेकिन आप अपने बेटे या बेटी को भगवान ब्रह्मा के नामों पर भी नाम दे सकते हैं।
Lord brahma names for your baby
यहां हम आपको बच्चों के लिए कुछ ऐसे नाम दिखा रहे हैं जिनका संंबंध ब्रह्मा जी है। इसमें से आपको जो नाम पसंद आए, उसे आप चुनकर अपने बच्चे को दे सकते हैं।
अक्षरा : इस नाम का मतलब शब्दांश, आवाज, अपरिवर्तनीय, नश्व होता है। यह भगवान विष्णु के कई नामों में से एक है और भगवान ब्रह्मा का भी नाम है। यह नाम बेबी गर्ल के लिए चुन सकते हैं।
अराबिंद : अगर आपके बेटे का नाम ‘अ’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे अराबिंद नाम दे सकते हैं। अराबिंद नाम का मतलब होता है कमल का फूल। ब्रह्मा जी को भी अराबिंद कहा जाता है।
अत्रि : यह नाम भी ‘अ’ अक्षर से ही शुरू होता है। अत्रि नाम का मतलब होता है एक सितारा, ब्रह्मा का पुत्र, जो जीतता है। यह हिंदू ऋषि का नाम है। आप अपने बेटे को अत्रि नाम दे सकते हैं। यह नाम उसे स्वयं ब्रह्मा जी से जोड़ता है।
कैरभ : कैरभ नाम का मतलब जानकर शायद आपका मन इसी नाम को चुनने का करे। कमल से पैदा हुआ, भगवान ब्रह्मा के कई नामों में से एक जो भगवान विष्णु की नाभि से उनके जन्म को दर्शाता है। कैरभ एक यूनिक और ट्रेडिशनल नाम है।
क्रतव : अगर आपके बेटे का नाम ‘क’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे क्रतव नाम दे सकते हैं। क्रतव नाम का मतलब होता है ब्रह्मा का प्रतिनिधित्व करने वाला। भगवान त्रिमूर्ति का प्रतिनिधित्व करने वाले कई नामों में से एक यह नाम है। इस नाम का संबंध भगवान शिव और भगवान विष्णु से भी है।
गुणसागर : आप अपने बच्चे को यह नाम दे सकते हैं। यह बेबी बॉय नेम ट्रेडिशनल नामों की लिस्ट में आता है। गुणसागर नाम का मतलब होता है पुण्य का सागर। ब्रह्मा जी के दूसरे नाम के रूप में गुणसागर नाम प्रचलित है।
कंजम : ‘क’ अक्षर से बेटे का नाम निकलने पर आप उसे कंजम नाम दे सकते हैं। कंजम नाम का मतलब होता है कमल का फूल, अमृत, पानी से पैदा हुआ। यह भगवान ब्रह्मा के कई नामों में से एक है। Baby Names List
ब्राह्मी : यह नाम लड़कियों के लिए है और आपकी बेटी पर यह नाम बहुत जचेगा। ब्राह्मी नाम का मतलब होता है पवित्र और ब्रह्मा की शक्ति। यह एक जड़ी बूटी का भी नाम है। आप अपनी बेबी गर्ल के लिए ब्रह्मा जी से जुड़े इस नाम को चुन सकते हैं।
ब्रह्मतमिका : जो भगवान ब्रह्मा की बेटी है, उसे ब्रह्मतमिका कहते हैं। यह नाम सच में बहुत यूनिक और हटके है। आप अपनी बेटी का ब्रह्मतमिका नाम रख सकते हैं।