latin baby names for girls and boys, अपने बच्‍चे का रखें लैटिन नाम

latin baby names : ऐसा जरूरी नहीं है कि आप अपने देश या अपनी भाषा से ही अपने बच्‍चे का नाम रख सकते हैं। आप अन्‍य देशों या भाषाओं में लोकप्रिय नामों को भी अपने बच्‍चे के लिए चुन सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बेटे या बेटी के लिए कुछ लैटिन नाम बता रहे हैं। लैटिन नामों की इस लिस्‍ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, उसे आप चुनकर अपने बच्‍चे को दे सकते हैं। यहां नामों के साथ उनके मतलब भी बताए जा रहे हैं।

latin baby names for girls and boys

ऑलिविया : आप अपनी बेबी गर्ल को ऑलिविया नाम दे सकते हैं। ऑलिविया नाम का मतलब होता है जैतून का पेड़ और शांति। यह रोमन शब्‍द है और लैटिन मूल की लड़कियों को यह नाम दिया जाता है। ऑलिविया को पहली बार 17वीं शताब्दी की शुरुआत में शेक्सपियर की रोमांटिक कॉमेडी, ट्वेल्थ नाइट में लोकप्रिय बनाया गया था।

अमेलिया : यह रोमन और लैटिन मूल का नाम है। इस नाम का अर्थ होता है मेहनती, प्रयासरत और काम। यह रोमन पेट्रीशियन परिवार के मेल नेम एमिलिया से निकला है।

नोरा : अगर आपकी बेटी का नाम ‘न’ अक्षर से निकला है तो आप उसे नोरा नाम दे सकते हैं। नोरा नाम का मतलब होता है सम्मान और चमकती रोशनी। नोरा मुख्य रूप से लैटिन मूल का एक फीमेल नाम है। हालांकि यह आयरिश संस्कृति में सम्मोहक जड़ें रखता है।

​स्‍टेला

स्टेला लातियन और इतालवी मूल की का नाम है, जिसका अर्थ है “तारा”, जो मध्य युग में वापस आया था। उस समय, स्टेला का उपयोग वर्जिन मैरी के वर्णन में किया गया था, जैसे “समुद्र का तारा” के लिए स्टेला मैरिस और “आकाश का तारा” के लिए स्टेला कोली।

​विक्‍टोरिया

विक्‍टोरिया नाम के बारे में आपने बहुत सुना होगा। अक्‍सर शाही परिवारों में इस नाम का उपयोग किया जाता है। विक्‍टोरिया लैटिन और रोमन मूल का नाम है। विक्‍टोरिया नाम का मतलब होता है विजय। विक्टोरिया विक्टर का फीमेल संस्करण है।

​एमिलिया

‘ए’ अक्षर से शुरू होने वाले इस नाम की उत्‍‍पत्ति लैटिन भाषा से हुई है। एमिलिया नाम का मतलब होता है प्रतिद्वंद्वी, श्रमसाध्य, या उत्सुक। आप अपनी बेटी को एमिलिया नाम भी दे सकते हैं। एमिलिया नाम लैटिन शब्द एमुलस से आया है और इसे शेक्सपियर के नाटक ओथेलो सहित पूरे युग में अक्सर संदर्भित किया जाता है।

​एड्रियन

इस लैटिन नाम को आप अपने बेटे को दे सकते हैं। अगर आप कोई इंग्लिश नाम देख रहे हैं तो एड्रियन नाम को चुन सकते हैं। इस नाम का संबंध हैड्रिया से है। हैड्रिया उत्तरी इटली का एक शहर था जिसने एड्रियाटिक सागर को अपना नाम दिया।

​लिली

इस नाम की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई है। लिली नाम का मतलब होता है शुद्ध और साफ एवं पवित्र। लिली नाम से एक फूल भी बहुत मशहूर है। लिली को कभी-कभी एलिजाबेथ के निक नेम के रूप में भी देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *