Current Affairs 27.06.2022
1. रणजी ट्राफी 2021-22 का ख़िताब मध्य प्रदेश ने जीता है|
रणजी ट्राफी का संबंध क्रिकेट से है इसका नाम महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया, सर्वाधिक बार रणजी ट्राफी (41) का खिताब जितने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम है| इस बार मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश ने पहली बार रणजी ट्राफी का खिताब अपने नाम करने में सफल रहा| मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान आदित्य तथा मुंबई टीम का कप्तान पृथ्वी शाह थे|
2. गोवा ने मनाया साओ जोआओ उत्सव|
इस उत्सव को सेंत जॉन द बैपिस्ट भी कहा जाता है जो प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है किन्तु क्रोना वायरस के कारण दो वर्षों के बाद आओ जोआओ उत्सव मनाया गया|
3. सामंत कुमार गोयल को दुवारा रॉ (RAW) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया|
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के सचिव सामंत कुमार गोयल का कॉन्ट्रैक्ट, केंद्र सरकार ने 24 जून को एक और साल के लिया बढ़ा दिया है और अब ये 30 जून 2023 तक सचिव का पद संभालेंगे| गोयल 1984 के पंजाब कैडर वर्ग के IPS अधिकारी हैं|
4. वेदती-वरदा नदी जोड़ने की परियोजना कर्नाटक राज्य में स्थित है|
इस बांध के माध्यम से सुखा क्षेत्र रायचूर तथा कोपल जिले में पानी पहुँचाया जाएगा| पर्यावरणविद तथा स्थानीय निवासी इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं|
5. नितिन गडकरी ने भारत एनसीएपी मसौदे को मंजूरी दी|
केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत NCAP (New Car Assessment Program – नई कार आकलन कार्यक्रम) शुरू करने के लिए मसौदा GSR अधिसूचना को मंजूरी दे दी| इसके तहत भारत में ऑटोमोबाइल को क्रैस टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जायेगी|
6. अनिल खन्ना को भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया|
अनिल खन्ना नरिंदर ध्रुव बन्ना का स्थान लेंगे, दरअसल नरिंदर बन्ना को दिली उच्च न्यायालय द्वारा “अवमानना” की कार्यवाही में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष का कार्य समाप्त करने का आदेश दिया था और एक महीने बाद उन्हें शीर्ष पद छोड़ने के लिए कहा गया था| यह आदेश ओलंपियन और हॉकी विश्व कप विजेता असलम शेर खान द्वारा दायर अवमानना याचिका पर यह आदेश पारित किया था|