Banned Names, इस लिस्‍ट में से रखा बच्‍चे का नाम, तो शायद जाना पड़ सकता है जेल

Banned Names : हर नए माता-पिता अपने बच्चे के नामकरण को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं और कभी-कभी, वे अपने बेटों और बेटियों के लिए सबसे अनोखा नाम रखने की कोशिश करते हैं और कभी-कभी इसी कोशिश में बहक जाते हैं। अगर आप भी पैरेंट हैं तो इस बात को बखूबी समझते होंगे कि माता-पिता अपने बच्‍चे के नाम को लेकर कितना सजग रहते हैं और कोशिश करते हैं एक ऐसा नाम ढूंढने की जो सबसे अलग हो, फेमस हो या प्‍यारा हो। आपने अब तक यही सुना होगा कि कुछ नाम बहुत लोकप्रिय हैं, यूनिक हैं, मॉडर्न हैं और हर किसी को पसंद आते हैं लेकिन क्‍या कभी आपने ये सुना है कि कुछ नामों को बच्‍चों के लिए बैन भी रखा गया है। जी हां, दुनिया भर के देशों में, कई नामों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ नामों के बारे में बता रहे हैं जो कई देशों में प्रतिबंधित हैं। इसके साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि इन नामों पर प्रतिबंध क्‍यों लगाया गया है।

Banned Names क्‍या हैं नाम

>> एडोल्फ हिटलर : जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड और मैक्सिको जैसे देशों में बच्चे का नाम एडॉल्फ हिटलर रखना गैरकानूनी है और इसका कारण बिल्कुल स्पष्ट है।

>> आमिर : यह नाम भारत में विशेष रूप से मुसलमानों के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है, लेकिन आमिर सऊदी अरब में एक प्रतिबंधित नाम है क्योंकि इसका मतलब है कि कोई रॉयल्टी से संबंधित है।

​इकिया

आप जापान में अपने बच्चे का नाम इकिया नहीं रख सकते हैं। इकिया नाम की एक कंपनी है और यह नाम प्रतिबंधित सूची में है। अगर आप जापान में हैं तो आपको इकिया नाम रखने की इजाजत नहीं है।

​सायनाइड

यह नाम ब्रिटेन में बैन है। इसका मतलब है एक खतरनाक जहर। शायद ब्रिटेन ही नहीं बल्कि भारत में भी कोई अपने बच्‍चे को सायनाइड नाम नहीं देना चाहेगा।

​अनुमा

जापान में इसका मतलब शैतान होता है और आप अपने बच्चे का नाम अनुमा नहीं रख सकते हैं। कहते हैं कि नाम का असर हमारे व्‍यक्तित्‍व पर बहुत पड़ता है और शायद आप भी नहीं चाहेंगे कि आपका बच्‍चा शैतान की तरह हो।

​जुदस

स्विट्जरलैंड में इस नाम पर प्रतिबंध है। देश का उद्देश्य लोगों को अपने बच्चों को धार्मिक नाम देने से हतोत्साहित करना है क्योंकि उनका मानना है कि इससे बच्चों को नुकसान हो सकता है।

​साराह

सारा और साराह में फर्क होता है लेकिन मोरक्को में साराह नाम बैन है। साराह नाम की अनुमति नहीं है, लेकिन ‘सारा’ का अरबी संस्करण स्वीकार किया जाता है।

​वियाग्रा

एक रशियन कपल अपने बच्‍चे को यह नाम देना चाहता था लेकिन प्रशासन ने उन्‍हें मना कर दिया। किसी भी देश में वियाग्रा नाम को पसंद नहीं किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *