Baby names that mean new beginning : सभी माता पिता अपने बच्चे के लिए सबसे सुंदर नाम चुनना चाहते हैं और इसके लिए हर संभव कोशिश भी करते हैं। बच्चे के आने के बाद उसकी खुद की ही नहीं बल्कि मां-बाप की भी जिंदगी की एक नई शुरुआत होती है और आप अपने बच्चे के लिए भी कोई ऐसा ही नाम चुन सकते हैं जिसका मतलब नई शुरुआत हो। नीचे हम आपको लड़के और लड़कियों के लिए कुछ नाम बता रहे हैं जिनका अर्थ नई शुरुआत या आरंभ से है। यहां बताए गए नामों के साथ-साथ उनका मतलब भी बताया गया है।
Baby names that mean new beginning
अल्बा : आप अपनी बेटी के लिए अल्बा नाम चुन सकते हैं। अल्बा नाम स्पेनिश और इतालवी भाषा से है। अल्बा नाम का मतलब होता है “सूर्योदय” या “सुबह”। सुबह एक नए दिन और नई शुरुआत का प्रतीक होती है।
अवरिल : अगर आपके बेटे का नाम ‘अ’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे अवरिल नाम दे सकते हैं। अवरिल नाम का मतलब होता है “खिलने” के लिए। यह नाम लैटिन भाषा से आया है।
अवीवा : आपकी प्यारी-सी बेटी पर अवीवा नाम बहुत जचेगा। अवीवा हिब्रू मूल का नाम है। इस नाम का अर्थ है “वसंत ऋतु।” यह समय एक नए मौसम की शुरुआत का होता है। इस प्यारे से नाम को आप चुन सकते हैं।
फातिहा : आप नाम से ही समझ गए होंगे कि यह मुस्लिम नाम है। फातिहा नाम अरबी नामों की लिस्ट में आता है। फातिहा नाम का मतलब होता है शुरुआत, आरंभ या प्रारंभ।
नासिमा : फातिमा की तरह नासिमा नाम भी अरबी भाषा से आया है। नासिमा नाम का अर्थ होता है “ताज़ी हवा”। अगर आप मुस्लिम नाम देख रहे हैं तो नासिमा नाम को चुन सकते हैं।
नाविका : इस नाम को पढ़कर आपके मन में भी यह ख्याल जरूर आया होगा कि यह कितना खूबसूरत नाम है। नाविका हिंदू नाम है और बेबी गर्ल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नाविका नाम का मतलब होता है नया और नवीन।
नीसा : ‘न’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम भी आपको पसंद आ सकता है। नीसा नाम का मतलब होता है “लक्ष्य” या “शुरुआत”। यह नाम ग्रीक भाषा से आया है। Baby names on oscar awards – ऑस्कर अवॉर्ड पर रखें अपने बच्चे का नाम
सहर : शायद आपको इससे खूबसूरत नाम और कोई मिल ही नहीं सकता है। सहर नाम का मतलब होता है “सुबह से ठीक पहले”। यह एक अरबी नाम है लेकिन हिंदू लोग भी इस नाम को रख सकते हैं। सहर बड़ा ही प्यारा नाम है।
अमिल : अगर आप अपने बेबी बॉय के लिए ‘अ’ अक्षर से नाम देख रहे हैं तो अमिल नाम को चुन सकते हैं। अमिल नाम का मतलब होता है “आशा” या “नई शुरुआत”। यह अरबी नाम बहुत लोगों को पसंद आता है।
ईर्विन : बेबी बॉय का यह नाम गैलिक भाषा से आया है। ईर्विन नाम का मतलब होता है “ताजा”। अपने बेटे को आप ईर्विन नाम दे सकते हैं।