Baby names related to coffee : इस दुनिया में ना जाने ऐसे कितने लोग होंगे जो कॉफी के दीवाने हैं। कॉफी का नाम सुनते ही उनका मन इसका सिप लेने का करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आप अपने बेटे या बेटी के लिए कॉफी से जुड़े नाम भी चुन सकते हैं। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको लड़के और लड़कियों के कुछ ऐसे नाम बता रहे हैं जो कॉफी पर आधारित हैं या किसी ना किसी तरह कॉफी से जुड़े हुए हैं।
Baby names related to coffee
सैंटोस : यह नाम मुख्य रूप से स्पेनिश मूल का है। अगर आपको बच्चों के लिए अंग्रेजी या मॉडर्न नाम पसंद हैं तो इस नाम को चुन सकते हैं। सैंटोस नाम का अर्थ है पवित्र।
ब्रियू : आपने ब्रियू कॉफी के बारे में तो सुना ही होगा। कई लोग कॉफी के दीवाने होते हैं और अगर आप भी उनमें से एक हैं तो पेट नेम के तौर पर ब्रियू नाम को चुन सकते हैं।
जोई : इंग्लिश में जो या जोई नाम का बहुत उपयोग किया जाता है। ये एक नाम के साथ-साथ कॉफी का निक नेम भी है। आप अपने बेटे को जोई नाम दे सकते हैं। इसे निक नेम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
जावा : कॉफी का एक अन्य नाम है जावा। कंप्यूटर में भी आपने जावा नाम सुना होगा। इस नाम का संबंध कॉफी से भी है। अगर आपको कॉफी और कंप्यूटर या कोडिंग, दोनों से प्यार है, तो जावा नाम आपके लिए परफेक्ट है। Baby Names
मोचा : कॉफी लवर्स बेबी गर्ल को मोचा नाम दे सकते हैं। हालांकि, भारत में इस तरह के नाम कम ही सुनने को मिलते हैं लेकिन अगर आप यूनिक नेम देख रहे हैं तो मोचा नाम अच्छा रहेगा।
हेजल : इस नाम के बारे में तो आपने काफी सुना होगा। भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी का नाम हेजल ही है। कुछ लोगों को हेजलनट कॉफी और सिरप बहुत पसंद होते हैं, शायद उन्हें बेबी नेम के तौर पर हेजल नाम भी पसंद आ जाए। इस नाम की लोकप्रियता कई सालों में भी खत्म नहीं हुई है।
अमारेला : अमारेला नाम का संबंध कॉफी से भी है। यहां तक कि इसके कई टाइप, ब्रांड और दुकाने भी हैं। आप अपनी बेटी के लिए भी इस नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमारेला नाम में एग्जॉटिक टच भी है।
बीन : मिस्टर बीन का नाम तो आपने सुना ही होगा। बच्चों के बीच ये कॉफी पॉपुलर शो हुआ करता था। आप अपने बच्चे को निक नेम के तौर पर बीन नाम दे सकते हैं।
क्लोवर : क्लोवर फंकी और इंग्लिश नाम है। इस नाम को आप अपनी बेबी गर्ल को दे सकते हैं। आपको कॉफी के कई ब्रांड्स और कॉफी शॉन में क्लोवर नाम की कॉफी मिल जाएगी।
पाइक : ये छोटा और क्यूट-सा नाम आपके बेबी बॉय के लिए है। आप अपने बेटे को पाइक नाम दे सकते हैं। अगर आपको सच में कॉफी बहुत पसंद है, तो आप पाइक नाम को जरूर ट्राई करें।