Baby Names on food, फूडी लोगों को जरूर आएंगे पसंद

Baby Names on food : अपने आसपास आपको कई फूडी लोग मिल जाएंगे जिनके लिए खाना ही सब कुछ होता है। इन्‍हें हर चीज में बस खाना ही नजर आता है और दिन में कई बार इनके मन में टेस्‍टी खाना खाने की लालसा उठती है। अगर आप भी फूडी हैं और अपने बच्‍चे के लिए नाम देख रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप अपने बेटे या बेटी के लिए कोई ऐसा नाम चुन सकते हैं जो फूड से ही जुड़ा हो। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे नामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका संबंध या अर्थ फूड से है। Baby Name List

Baby Names on food | बच्‍चों के नाम

अमरनाथ : आज तो नहीं लेकिन पहले के जमाने में अमरनाथ नाम बहुत रखा जाता था। यह एशियाई फूड में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। अमरनाथ के पत्ते और बीज खाने को टेस्‍टी बनाते हैं।

अनीस : आप अपनी बेटी के लिए अनाइस नाम को चुन सकते हैं। सुगंधित मसाला स्टार अनीस का उपयोग हम सभी जानते हैं। यह एक प्यारे फूल की तरह दिखता है और आपके द्वारा तैयार की जाने वाली किसी भी करी या चावल के स्वाद और सुगंध को बढ़ाता है।

​एंजलिका

यह आपकी परी जैसी बेटी के लिए उपयुक्त नाम है। एंजलिका एक जड़ी बूटी है जिसके बारे में कम ही सुनने को मिलता है। इस नाम में एक शाही टच है और आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इस इंग्लिश नाम को चुन सकते हैं।

​कैमेलिया

यह एक खूबसूरत विदेशी फूल का नाम है। कैमेलिया का उपयोग चाय बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप इंग्लिश नाम देख रहे हैं, तो कैमेलिया नाम आपको पसंद आ सकता है।

​दानिश

अगर आपके बेटे का नाम ‘द’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे दानिश नाम दे सकते हैं। डेनिश या दानिश पेस्ट्री बहुत टेस्‍टी होती है। क्यों न इस विदेशी पेस्ट्री के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा जाए।

​मार्गरीटा

लड़कियों के लिए इस नाम का बहुत प्रयोग किया जाता है। अगर आपको मार्गरीटा पिज्‍जा बहुत पसंद है, तो आपको यह नाम भी जरूर पसंद आएगा।

​निगेला

यदि आपकी बेटी का नाम ‘न’ अक्षर से निकला है तो आप उसे निगेला नाम दे सकते हैं। निगेला एक सुंदर फीमेल नाम और एक मसाले का काम करता है।

​शैरी

अगर आपको स्‍पेनिश नाम पसंद हैं तो आप बेबी गर्ल के लिए शैरी नाम को चुन सकते हैं। स्‍पेनिश में एक शराब का नाम शैरी है। इसके अलावा शर्ली नाम भी है जो कि एक क्‍लासिक टेंपल कॉकटेल है। यह नाम भी आप देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *