Baby Names, नवम्बर में जन्मे बच्चे का नाम – baby names born on november

baby names born on november : 2022 का यह साल खत्म होने आ चुका है। नवंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है। जहां मौसम में ठंड ने दस्तक दे दी है वही कार्तिक का पवित्र महीना भी आ चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक का महीना बेहद ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार कार्तिक का महीना भगवान की पूजा अर्चना का महीना होता है। ना सिर्फ एक क्षेत्र के लोग बल्कि भारत के कई क्षेत्रों में इस महीने को खास मानकर भगवान की पूजा अर्चना में बिताया जाता है।

बहुत से ऐसे सौभाग्यशाली लोग होते हैं जिनके घर इस पवित्र महीने के दौरान नन्हा मुन्ना मेहमान आने वाला होता है। यदि आप भी उन सौभाग्यशाली लोगों में से हैं जिनके घर नवंबर के दौरान बच्चे का आगमन होने वाला है तो यकीनन आप एक सौभाग्यशाली माता-पिता हैं। इस महीने जन्म लेने वाले बच्चों को खास माना जाता है और साथ इन बच्चों को खास नाम भी दिए जाते हैं। क्योंकि नवंबर पवित्रता को दर्शाता है तो ऐसे में इस मंथ में जन्मे बच्चों के नाम भी पवित्रता से ही रखा जाना सही होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ यूनिक और खास नाम जो आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं।

बच्चों के नाम | baby names born on november

अमलेश : यह संस्कृत से उत्पन्न नाम है जिसका अर्थ होता है शुद्ध। यह नाम यूनिक तो है साथ ही साथ इसका अर्थ इतना खूबसूरत है कि यह नाम यकीनन आपके बच्चे के जीवन को नई दिशा दे सकता है।

अमीश : इस नाम का मतलब होता है ईमानदार और शुद्ध। संस्कृत भाषा से निकला यह नाम हिंदुओं में रखा जाता है। यह नाम आपके नवंबर बॉर्न बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा।

​कार्तिक

यह नाम भारतीय कैलेंडर मैं आने वाले 1 माह कार्तिक से आया है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस महीने को पूजनीय महीना माना जाता है। इस नाम का अर्थ होता है साहस और आनंद प्रदान करना।

​केवल

यदि आप भी एक यूनिक नाम की तलाश में है तो यह नाम आपके बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा। संस्कृत भाषा से निकले इस नाम का अर्थ होता है पवित्र या शुद्ध व्यक्ति।

​नेवान

सुनने में बिल्कुल खास लगने वाला यह नाम भी संस्कृत भाषा से आया है। हिंदुओं में रखे जाने वाले इस नाम का अर्थ होता है पवित्र।

​तालिया

यह यूनिक नाम लड़कियों के लिए है। इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग की ओस। यदि आप भी अपनी बेटी के लिए कोई नया और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो इस नाम पर आप विचार कर सकते हैं।

​जोरा

यह नाम लड़कियों को दिया जाता है। इसका मतलब होता है बसंत ऋतु की बारिश। इस अनूठे और खूबसूरत मतलब वाले नाम का चुनाव आप अपनी खूबसूरत सी बेटी के लिए कर सकते हैं।

​मेपल

सुनने में बिल्कुल अलग सा यह नाम बहुत ही कम लोगों ने सुना होगा। यह नाम लड़कियों को दिया जाता है। मेपल एक बहुत ही लोकप्रिय पेड़ का नाम है।

​ओमैरा

यह एक अरबी नाम है। बेहद खूबसूरत और यूनिक से इस नाम का मतलब होता है लाल रंग। लालिमा लिए यह नाम नवंबर में जन्मे आपके बच्चे के लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है।

​एरियाना

इस नाम को भी लड़कियों को दिया जाता है। यह नाम काफी यूनिक है। इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध। शुद्धता और पवित्रता की पहचान या नाम नवंबर के महीने में बच्चे के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *