Baby Names, इस शब्‍द पर रखेंगे बच्‍चे का नाम, baby girl and baby boy names

बच्‍चे का नाम रखने के लिए मां-बाप को कभी-कभी आउट ऑफ बॉक्‍स जाकर सोचना पड़ता है। अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए कोई अनोखा नाम देख रहे हैं, तो यहां पेड़-पौधों और फूलों पर आधारित नामों में से कोई एक नाम आपको जरूर पसंद आ जाएगा। यहां बताए गए ज्‍यादातर नाम अंग्रेजी हैं और मॉडर्न लगते हैं। नामों की इस लिस्‍ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, उसे चुन लें।

Baby Names

  • ऐश : आप अपनी बेटी को ओल्‍ड इंग्लिश का यह नाम दे सकते हैं। ऐश नाम ऐश पेड़ के नाम पर रखा गया है। यह मॉडर्न नाम आपको जरूर पसंद आएगा।
  • चेरविल : यह नाम आपके बेटे पर खूब जचेगा। चेरविल नाम का मतलब होता है ‘खुशी के पत्ते’। यह नाम लैटिन भाषा से है और आप इसे अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
  • एवान : यह नाम भी आपके बेटे के लिए आपको पसंद आ सकता है। एवान नाम का मतलब होता है महान व्‍यक्‍ति। इस इंग्लिश और यूनिक नाम को आप चुन सकते हैं। यह नाम आयरिश भाषा से आया है।
  • कमल : यदि आपके बेटे का नाम ‘क’ अक्षर से निकला है तो आप उसके लिए कमल नाम को चुन सकते हैं। कमल नाम का मतलब होता है परफेक्‍शन और लोटस। यह हिंदी भाषा का नाम है।

​अजालिया

‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम बेबी गर्ल के लिए है। अजालिया नाम का मतलब होता है लोकतंत्र। यह अरबी नाम है और एक रंगीन बारहमासी फूल का नाम भी अजालिया है।

​कैमेलिया

यह एक विदेशी फूल का नाम है जिसकी कलियों का उपयोग चाय बनाने के लिए किया जाता है। कैमेलिया नाम आप अपनी बेटी को दे सकते हैं।

​फ्लोरा

ये बिलकुल इंग्लिश नाम है। अगर आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इंग्लिश नाम देख रहे हैं तो फ्लोरा नाम को चुन सकते हैं। फ्लोरा नाम का मतलब होता है खिलता हुआ फूल।

लिली

अगर आपकी बेटी का नाम ‘ल’ अक्षर से निकला है और आप उसके लिए कोई छोटा-सा नाम देख रहे हैं तो लिली नाम को चुन सकते हैं। लिली लैटिन भाषा का नाम है जिसका मतलब होता है शुद्ध या फूल।

​जिनिया

भारत में आपने इस नाम को बहुत कम सुना होगा लेकिन अगर आप ऐसा ही नाम चाह रहे हैं जो बहुत कम इस्‍तेमाल किया जाता हो तो जिनिया नाम को चुन सकते हैं। जिनिया लैटिन भाषा का नाम है जिसका अर्थ होता है रंग-बिरंगा फूल।

ऑर्चिड

लैटिन भाषा में फूल के लिए ऑर्चिड शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जाता है। ऑर्चिड नाम प्रेम और सुंदरता का भी प्रतीक है। आप इस नाम को अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *