Baby Girl Names base on Weather : हमारी जिंदगी में मौसमों का बहुत महत्‍व होता है। किसी को सर्दी का मौसम पसंद होता है, तो वहीं किसी को बारिश पसंद आती है। आपको बता दें कि आप अपने पसंदीदा मौसम पर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं। जी हां, यहां हम आपको मौसमों पर आधारित लड़कियों के कुछ नाम बता रहे हैं। इस लिस्‍ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, उसे आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। ये नाम बहुत ही सुंदर और यूनिक हैं और आपको जरूर अच्‍छे लगेंगे।

Baby Girl Names base on Weather

अमानी : अगर आपकी बेबी गर्ल का नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है, तो आप उसके लिए अमानी नाम को चुन सकते हैं। अमानी नाम का मतलब होता है व्यावहारिक। वसंत के मौसम पर अमानी नाम बना है। यदि आपकी बेटी का जन्‍म वसंत के मौसम में हुआ है, तो आप उसे अमानी नाम दे सकते हैं।

बरखा : बरखा नाम का संबंध बारिश और वर्षा से होता है। लड़कियों के लिए बरखा नाम को बहुत पसंद किया जाता है। आप भी अपनी बेटी के लिए इस नाम को चुन सकते हैं। अगर आपको बारिश बहुत पसंद है, तो बरखा नाम आपको जरूर पसंद आएगा।

ग्रीष्‍मा : यह नाम गर्मियों के मौसम के ऊपर है। गर्मियों को ग्रीष्‍म भी कहा जाता है और इसी शब्‍द से बना है ग्रीष्‍मा नाम। अगर आप बेटी के लिए यूनिक नाम देख रहे हैं, तो ग्रीष्‍मा नाम आपको जरूर अच्‍छा लग सकता है।

हेमंता : जिन लोगों को बच्‍चें के लिए ट्रेडिशनल नाम पसंद होते हैं, वो हेमंता नाम भी देख सकते हैं। सर्दी के शुरुआती दिनों को हेमंता कहते हैं। अगर आपको ठंड का मौसम बहुत सुहावना लगता है, तो आप अपनी बेटी को हेमंता नाम दे सकते हैं।

ऋुत्‍वी : जिन लोगों को यूनिक और हटके नाम अच्‍छे लगते हैं, वो ऋुत्‍वी नाम पर जरूर अपना दिल हार बैठेंगे। ऋुत्‍वी नाम का मतलब होता है मौसम या ऋतु। परी को भी ऋुत्‍वी कहते हैं। यह नाम जरूर आपके दिल को छू जाएगा।

ईश्‍या : अगर आपकी बेटी का नाम ‘ई’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे ईश्‍या नाम दे सकते हैं। ईश्‍या नाम वसंत के मौसम पर रखा गया है और इस मौसम में बहुत ही सुहावना और खास माना जाता है। यह नाम देकर आप अपनी बेटी की जिंदगी में हमेशा के लिए वंसत के फूलों की खुशबू बिखेर सकते हैं।

नेहा : 90 के दशक से लेकर आज तक नेहा नाम की पॉपुलैरिटी कम नहीं है। लड़कियों के लिए नेहा नाम को बहुत पसंद किया जाता है। नेहा नाम का मतलब होता है बारिश। यह नाम भी आप ले सकते हैं। बहुत लोग अपनी बेटी को नेहा नाम देते हैं।

सिएना : यदि आपकी बेटी का नाम ‘स’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे सिएना नाम दे सकते हैं। हेमंत ऋतु को सिएना कहते हैं। य‍ह काफी यूनिक नाम है और आप इस नेम को अपनी बेबी गर्ल के लिए चुन सकते हैं। यह नाम बहुत लोगों को पसंद आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *