यादें, ये हमारी जिंदगी में सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं। कई लोगों की तो पूरी जिंदगी ही यादों पर टिकी होती है। अगर आपकी लाइफ में भी यादें बहुत महत्वपूर्ण हैं, तो आप अपने बेटे या बेटी के लिए कोई ऐसा नाम चुन सकते हैं जिसका मतलब ही ‘यादें’ होता है।
Baby girl and boy names meaning memory
इस आर्टिकल में हम आपको लड़के और लड़कियों के कुछ ऐसे नाम बता रहे हैं जिनका मतलब ‘मेमोरी’ होता है।
माथी : यह नाम बेबी गर्ल के लिए है। यह भारतीय मूल का नाम है जिसका मतलब होता है चंद्रमा, विचार, प्रार्थना, मन, निर्णय, सम्मान, बुद्धि, स्मृति। इस नाम की उत्पत्ति हिंदी भाषा से हुई है।
समृद्धि : यदि आप अपनी बेबी गर्ल के लिए हिंदी नाम देख रहे हैं, तो समृद्धि नाम आपको पसंद आ सकता है। यह नाम हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ है। समृद्धि नाम का मतलब होता है मिलना, स्मरण, स्मृति, ज्ञान। यह नाम बहुत पसंद किया जाता है।
स्मृति : इस नाम की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है और इसका शाब्दिक अथ है ‘जिसे याद किया जाता है’। इस नाम का मतलब मिलना, स्मरण, स्मृति और ज्ञान भी होता है। आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इस नाम को चुन सकते हैं।
अकलचेत : यदि आपके बेटे का नाम ‘अ’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे अकलचेत नाम दे सकते हैं। अकलचेत नाम का मतलब होता है भगवान को याद करने वाला। इस नाम की उत्पत्ति हिंदू भाषा से हुई है और यह नाम बेबी बॉय के लिए है।
रीति : यह नाम संस्कृत भाषा से आया है और यह नाम लड़कियों के लिए है। रीति नाम का अर्थ होता है विधि, धन, रक्षा, आचरण, शुभ, स्मृति, स्वास्थ्य। अगर आपकी बेटी का नाम ‘र’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे रीति नाम दे सकते हैं।
अनिल : लड़कों के लिए इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है। अनिल नाम का मतलब होता है याद किया जाना और स्मृति। यह नाम तुर्की भाषा से आया है और ट्रेडिशनल नामों की लिस्ट में इसे जरूर रखा जाता है।
मुनिन : ‘म’ अक्षर से नाम निकलने पर आप अपने बेटे को मुनिन नाम भी दे सकते हैं। मुनिन नाम का मतलब होता है स्मृति और याद्दाश्त। यह नाम बेबी बॉय के लिए है।
गुरसिमराह : आपकी नन्हीं परी के लिए यह नाम भी अच्छा रहेगा। गुरसिमराह नाम का मतलब होता है गुरु को याद करना। यह नाम हिंदी भाषा से आया है और लड़कियों के लिए है। सिख नामों में इस नाम को जरूर रखा जाता है।
मिनेरवा : अगर आपकी बेटी का नाम ‘म’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे मिनेरवा नाम दे सकते हैं। मिनेरवा नाम का मतलब होता है याद करना और स्मृति में रखना। यह लैटिन भाषा का नाम है। यूनिक नाम देख रहे लोग इस नाम को चुन सकते हैं। यह नाम आपके और आपके बेटे के रिश्ते को यादगार बनाने का काम कर सकता है।