Baby boy names meaning mountains हिंदी में

Baby boy names meaning mountains : हर मां-बाप यही कोशिश करते हैं कि उनके बच्‍चे का नाम एकदम परफेक्‍ट हो और उसके लिए वो हर जरूरी कोशिश भी करते हैं। अगर आपको पहाड़ बहुत पसंद हैं, तो आप अपने बच्‍चे का नाम पहाड़ों पर भी रख सकते हैं। यहां हम आपको लड़कों के कुछ ऐसे नाम बता रहे हैं जिनका मतलब पहाड़ होता है। इस लिस्‍ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, आप उसे चुन सकते हैं।

Baby boy names meaning mountains

अगस्‍त्‍य : इस नाम का अर्थ “पहाड़ फेंकने वाला” है और यह नाम संस्कृत मूल का है। इस नाम का दूसरा अर्थ ‘एक बुद्धिमान व्यक्ति’ है। वैदिक शास्‍त्र में अगस्‍त्‍य ऋषि का नाम भी लोकप्रिय है।

गिरी : इस नाम का अर्थ है ‘पहाड़ से’। यह नाम भारतीय भाषा से लिया गया है और यह आपके बच्चे के लिए एक सामान्य लेकिन अद्भुत नाम है। आप अपने बेटे को गिरी नाम दे सकते हैं।

आद्रिक : अगर आपके बेटे का नाम ‘अ’ अक्षर से निकला है तो आप उसे आद्रिक नाम दे सकते हैं। इस अनूठे नाम का अर्थ है ‘पहाड़ों के बीच उगता सूरज’ और यह आपके बच्चे के लिए एक अच्छा नाम होगा, जो आपके जीवन का सनशाइन है।

अद्रिगु : अद्रिगु नाम का अनुवाद ‘पर्वत देवी की बेटी’ के रूप में किया गया है। यह नाम संस्कृत मूल से आता है। आप अपने बच्‍चे को अद्रिगु नाम भी दे सकते हैं। यह नाम उस पर खूब जचेगा। Names of boys based on mahabharat characters हिंदी में

गिरिजेश : इस नाम की उत्‍पत्ति भारतीय मूल से हुई है। गिरिजेश नाम का अर्थ है ‘पहाड़ का देवता,’ ‘पहाड़ों का भगवान’ और यह भगवान शिव के कई नामों में से एक है। अगर आप भगवान शिव के भक्‍त हैं, उनसे जुड़े इस नाम को चुन सकते हैं।

नागज : नागज नाम भारतीय मूल का है जिसका अर्थ है ‘ऊंची पहाड़ियों की बेटी।’ अगर आप अपने बेटे के लिए थोड़ा हटके नाम देख रहे हैं, तो नागज नाम को चुन सकते हैं। यह नाम आपको ही नहीं बल्कि आपके परिवार में हर किसी को पसंद आएगा।

कालिंद : इस नाम के कई सुंदर अर्थ हैं जैसे ‘पहाड़’, ‘कला और कौशल प्रदान करना’ और ‘सूर्य’। अगर आपको पहाड़ बहुत पसंद हैं, तो आप अपने बेटे को कालिंद नाम दे सकते हैं। यह नाम बच्‍चे पर खूब जचेगा।

इंद्रकील : इंद्रकील एक अत्यंत दुर्लभ नाम है जिसका अर्थ है ‘पहाड़’। यदि आप अपने बच्चे का नाम ‘इ’ अक्षर से रखना चाहते हैं, तो इंद्रकील नाम को चुन सकते हैं। इसे आप ट्रेडिशनल नाम कह सकते हैं।

हरन : यदि आपके बेटे का नाम ‘ह’ अक्षर से निकला है तो आप उसके लिए हरन नाम को चुन सकते हैं। इस हिब्रू मूल के नाम का अर्थ है ‘पर्वतारोही’। यह अद्वितीय नाम आपके बच्चे के लिए एक अच्छा विकल्प है।

डैरिल : यह नाम 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से प्रचलन में है। इस नाम का अर्थ “पहाड़” है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि इसे नॉर्मन-फ्रांसीसी शब्द से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *