Baby Boy Names List : हर मां-बाप की तमन्ना होती है कि वो अपने बच्चे के लिए सबसे सुंदर नाम चुनें। अगर आप भी अपने बेटे के लिए कोई विंटेज या इंग्लिश नाम देख रहे हैं, तो यहां बताए गए नाम आपको पसंद आ सकते हैं। यहां पर कुछ विंटेज नाम दिए गए हैं जिनके साथ उनका मतलब भी बताया गया है। आप इस लिस्ट में से अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
Baby Boy Names List
ब्रूनो – आपने इंग्लिश में ब्रूनो नाम बहुत सुना होगा। इस नाम का अर्थ ‘भूरा’ है। ब्रूनो एक क्लासिक जर्मन नाम है। जिन लोगों को इंग्लिश नाम बहुत पसंद होते हैं, वो ब्रूनो नाम को अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
साइरस – अगर आपके बेटे का नाम ‘स’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे साइरस नाम दे सकते हैं। साइरस एक लोकप्रिय ईरानी नाम है जिसका मूल फारस में है। इस नाम का अर्थ ‘युवा’ या ‘दूरदर्शी’ है। यह नाम आपके बेटे पर अच्छा लगेगा।
डेविड – इंग्लिश में डेविड नाम को बहुत पसंद किया जाता है। डेविड एक पुराना बाइबिल हिब्रू नाम है। डेविड नाम का मतलब ‘प्रिय’ होता है। आपका बेटा भी आपके लिए बहुत प्रिय होगा, इसलिए आप उसे यह नाम दे सकते हैं।
डेनियल – यदि आपके बेटे का नाम ‘ड’ अक्षर से निकला है और आप उसके लिए इंग्लिश नाम देख रहे हैं तो आप डेनियल नाम को चुन सकते हैं। डेनियल एक हिब्रू मूल का नाम है जिसका अर्थ है ‘ईश्वर मेरा न्यायाधीश है’।
एडविन – इंग्लिश नाम पसंद करने वाले लोगों को एडविन नाम अच्छा लग सकता है। इस नाम का मतलब अमीर दोस्त होता है। यह नाम इंग्लैंड में उत्पन्न हुआ और चार्ल्स डिकेंस के उपन्यासों का एक लोकप्रिय नाम है।
जॉर्ज – फिल्मों में भी कोई इंग्लिश किरदार आने पर जॉर्ज नाम आपने सुना ही होगा। यह एक पॉपुलर इंग्लिश नाम है। जॉर्ज ग्रेट ब्रिटेन की राजशाही में सबसे लोकप्रिय नामों में से एक है। इसका अर्थ है ‘किसान’। भारत में किसान को ऊंचा दर्जा दिया जाता है इसलिए यह नाम आपके बेटे पर खूब जचेगा।
ईआन – यह एक विंटेज स्कॉटिश नाम है जिसका मतलब होता है ईश्वर दयालु हैं। यह नाम आपके बेटे को सीधा ईश्वर से जोड़ देता है। इससे प्यारा नाम आपको अपने बेटे के लिए कोई और नहीं मिलेगा। यह नाम स्वयं ईश्वर से जुड़ा हुआ है।
केल्विन – अगर आपके बेटे का नाम ‘क’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे केल्विन नाम दे सकते हैं। यह एक ओल्ड इंग्लिश नाम है जो कि स्कॉटिश नदी पर रखा गया है। केल्विन नाम का मतलब होता है पानी। आप इस इंग्लिश नाम को अपने बेबी बॉय के लिए चुन सकते हैं।
नील – यदि आप अपने बेबी बॉय के लिए ‘न’ अक्षर से नाम देख रहे हैं, तो नील नाम को चुन सकते हैं। नील एक आइरिश नाम है जिसका मतलब होता है चैंपियन। इस नाम को विदेशों नहीं बल्कि इंडिया में भी बहतु पसंद किया जाता है।
.