दिल्ली सल्तनत के शासक: खोखरो जनजाति द्वारा 1206 ई० में मुहम्मद गौरी की हत्या किये जाने के बाद, 1206 ई० से 1526 ई० तक दिल्ली पर जिन राजवंशों ने शासन किया उनके लिए ‘दिल्ली सल्तनत’ शब्द का प्रयोग किया जाता है|इस अवधि में दिल्ली पर कुल पांच राजवंश, गुलाम वंश, खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैय्यद वंश और लोदी वंश के शासकों ने 320 वर्षों तक शासन किया| इसमें तुगलक वंश ने सर्वाधिक 94 वर्ष व सबसे कम खिलजी वंश ने 30 वर्षों तक शासन किया|
दिल्ली सल्तनत के शासक
शासकों में लोदी वंशी शासक बहलोल लोदी ने सर्वाधिक 38 वर्ष तदुपरान्त तुगलक वंशी शासक फिरोज तुगलक ने 37 वर्षों तक शासन किया|वहीँ साम्राज्यों में सबसे बड़ा साम्रज्य मुहम्मद बिन तुगलक का रहा इसके शासनकाल में कुल 23 प्रान्त होते थे| नसीरुद्दीन महमूद अंतिम तुर्क सुल्तान के साथ-साथ तुगलक वंश का भी अंतिम शासक था, वहीँ इब्राहीम लोदी दिल्ली सल्तनत का अंतिम शासक होने के साथ-साथ लोदी वंश का अंतिम शासक रहा|
- गुलाम वंश (1206 – 1290 ई०)
- खिलजी वंश (1290 – 1320 ई०)
- तुगलक वंश (1320 – 1414 ई०)
- सैय्यद वंश (1414 – 1451 ई०)
- लोदी वंश (1451 – 1526 ई०)
“गुल खिले तो साँस लो”
गुल (गुलाम वंश) खिले (खिलजी वंश) तो (तुगलक वंश) साँस (सैय्यद वंश) लो (लोदी वंश)
गुलाम वंश (1206 – 1290 ई०)
यह गुलाम वंश के शासकों की सूचि दिया गया है इस वंश के शासकों ने 1206 से 1290 ई० तक शासन किया| इल्तुतमिश गुलाम वंशी सुल्तानों में सर्वाधिक लगभग 25 वर्षों तक शासन किया और सबसे कम रजिया का भाई स्कन-उद्दीन फिरोज ने किया|
शासक | शासनकाल |
कुतुबुद्दीन ऐबक | 1206 से 1210 ई० |
आराम शाह | 1210 से 1211 ई० |
इल्तुतिमिश | 1211 से 1236 ई० |
स्कन-उद्दीन फिरोज | 1236 ई० |
रजिया सुल्तान | 1236 से 1240 ई० |
मुईनुद्दीन बहरामशाह | 1240 से 1242 ई० |
आला-उद्दीन मसूद | 1242 से 1246 ई० |
नासीरुद्दीन महमूद | 1246 से 1266 ई० |
ग्यासिद्दीन बलबन | 1266 से 1286 ई० |
मुईजूद्दीन कैकबाद | 1290 से 1290 ई० |
क्युमर्स | 1290 ई० |
खिलजी वंश (1290 – 1320 ई०)
गुलाम वंश के पतन के बाद जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने दिल्ली पर खिलजी वंश की स्थापना किया इस वंश के शासकों ने 1290 – 1320 ई० तक शासन किया|खिलजी वंशी सुल्तानों में अलाउद्दीन खिलजी सर्वाधिक लगभग 20 वर्षों तक शासन किया और सबसे कम कुतुबुद्दीन मुबारक शाह ने किया|
शासक | शासनकाल |
जलालुद्दीन फिरोज खिलजी | 1290 से 1296 ई० |
अलाउद्दीन खिलजी | 1296 से 1316 ई० |
कुतुबुद्दीन मुबारक शाह | 1316 से 1320 ई० |
तुगलक वंश (1320 – 1414 ई०)
खिलजी वंश के पतन के बाद गयासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली पर तुगलक वंश की स्थापना किया इस वंश के शासकों ने 1320 – 1414 ई० तक शासन किया|फिरोज शाह तुगलक, तुगलक वंशी सुल्तानों में सर्वाधिक लगभग 37 वर्षों तक शासन किया और सबसे कम अलाउद्दीन सिकंदर शाह ने किया|
शासक | शासनकाल |
गयासुद्दीन तुगलक | 1320 से 1325 ई० |
मोहम्मद बिन तुगलक | 1325 से 1351 ई० |
फिरोज शाह तुगलक | 1351 से 1388 ई० |
गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय | 1388 से 1389 ई० |
अबुबक्र | 1389 से 1390 ई० |
नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह | 1390 से 1393 ई० |
अलाउद्दीन सिकंदर शाह | 1393 ई० |
महमूद नसीरुद्दीन | 1393 से 1394 ई० |
नुसरत शाह | 1394 से 1399 ई० |
नसीरुद्दीन महमूद शाह | 1399 से 1414 ई० |
सैय्यद वंश (1414 – 1451 ई०)
तुगलक वंश के पतन के बाद खिज्र खां ने दिल्ली पर खिलजी वंश की स्थापना किया इस वंश के शासकों ने 1414 – 1451 ई० तक शासन किया| सैय्यद वंशी सुल्तानों में मुबारक शाह ने सर्वाधिक लगभग 13 वर्षों तक शासन किया और सबसे कम आलम शाह ने किया|
शासक | शासनकाल |
खिज्र खां | 1414 – 1421 ई० |
मुबारक शाह | 1421 – 1434 ई० |
मुहम्मद शाह | 1434 – 1445 ई० |
आलम शाह | 1445 – 1451 ई० |
लोदी वंश (1451 – 1526 ई०)
सैय्यद वंश के पतन के बाद बहलोल लोदी ने दिल्ली पर लोदी वंश की स्थापना किया इस वंश के शासकों ने 1451 – 1526 ई० तक शासन किया| लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी ना केवल लोदी वंश में वल्कि सल्तनत कालीन शासकों में भी सर्वाधिक 38 वर्षों तक शासन किया और सबसे कम इब्राहीम लोदी ने किया|
शासक | शासनकाल |
बहलोल लोदी | 1451 – 1489 ई० |
सिकंदर लोदी | 1489 – 1517 ई० |
इब्राहीम लोदी | 1417 – 1526 ई० |